राजस्थान के झुंझुनूं से बीजेपी सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस को गांधीजी ने मरवाया था। बीजेपी सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं कांग्रेस ने इस बयान पर भड़कते हुए खीचड़ की लोकसभा से बर्खास्त करने की मांग कर दी।
दअसल, सांसद खीचड़ 25 जून को बाकरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी श्योलाल खीचड़ की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम में सांसद ने कहा था कि सुभाष चंद्र बोस की हत्या महात्मा गांधी ने करवाई थी। प्रधानमंत्री तो एक को ही बनना था, गांधी ने बोस को चुनाव के लिए राजी तो कर लिया, लेकिन उन्हें मरवा भी दिया।
खीचड़ की लोकसभा से बर्खास्त करने की मांग
नरेंद्र कुमार खीचड़ के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि खीचड़ का महात्मा गांधी पर देश के एक अन्य राष्ट्र महानायक नेताजी सुभाष चंद, बोस की हत्या कराने का आरोप गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया जाना चाहिए और यह राष्ट्रीय हित में होगा कि इस तरह की टिप्पणी करने पर इस सांसद की लोकसभा की सदस्यता को तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अभी तक किसी बीजेपी नेता ने अपनी पार्टी के एक सांसद की राष्ट्रविरोधी टिप्पणी पर एक शब्द भी नहीं बोला है। उनके खिलाफ कानूनी या पार्टी स्तर पर पर कोई कार्यवाही करना तो दूर की बात है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच से महात्मा गांधी पर इस तरह हत्या का आरोप लगाकर बाद में खीचड़ भावुकता में निकल गये शब्द कहकर क्षमा मांग कर इस गंभीर राष्ट्रविरोधी अपराध से मुक्ति के हकदार नहीं हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



