राजस्थान में रविवार को वैश्विक महामारी के 175 नए मामले सामने आये है। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 17119 हो गयी है और कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 396 हो गई।
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पांच मरीजों की मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 396 हो गई है। भरतपुर में दो, जयपुर, झुंझुनूं एक-एक मरीज की मौत हो गयी। एक मरीज दूसरे राज्य का था । उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 157 हो गयी है जबकि जोधपुर में 41, भरतपुर में 34, कोटा में 22, अजमेर में 16, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 25 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले PM मोदी- हमारी भूमि पर आंख उठाकर देखने वाले को भारत उचित जवाब देना जानता है
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढे दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 175 नये मामले सामने आये। इनमें बीकानेर में 44,जयपुर में 26, झुंझुनूं में 23, धौलपुर में 18, अलवर में 16, सिरोही में 13, अजमेर में नौ, राजसमंद-कोटा में पांच-पांच, बाडमेर में चार मामले सामने आए । उदयपुर में दो और करौली में एक नया मामला सामने आया । राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।


Download Android App
Download iOS App



