अपराधियों से सख्ती से निपटे : गृहमंत्री

Summary :

NULL

जयपुर : राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने आज पुलिस अधिकारियों को राज्य में शान्ति, अमन चैन, सदभाव कायम रहने के लिए अपराधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये। कटारिया ने आज यहां गृह विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्थाई वारंटी और भगोडों के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर सामयिक निगरानी करते हुए प्रभावी कार्वाई करने के भी निर्देश दिये है।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में माह अगस्त तक आईपीसी के अपराधों में 6.85 प्रतिशत, महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों में 4 प्रतिशत और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के अपराधों में 24 प्रतिशत कमी आई है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि वर्ष 2015 की अपेक्षा 2017 में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग सात प्रतिशत कमी आई है। दुपहिया वाहनों से होने वाली मृत्युदर में कमी लाने के लिये गांवों में भी हैलमेट लगाने के प्रावधान को सख्ती से लागू किये जाये।

Desk Team