अजमेर : ये मामला राजस्थान में अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र का है जहां आज अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर गगवाना के नजदीक कार के डिवाडर से टकराने से एक युवक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि किशनगढ़ मूल के एक व्यापारी के पुत्र शशांक महनोत स्वयं कार चलाते हुए अजमेर से किशनगढ़ की ओर जा रहे थे कि गगवाना के पास उनकी कार डिवाडर से टकराकर पलट गई जिसमें शशांक की मौत हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल है।
राहगीरों की मदद से गंभीर स्थिति में घायलों को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर पहुंचाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है।पुलिस ने मामला में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



