अजमेर : देश में 1 जुलाई से लागू हो रहे GST के विरोध मे राजस्थान में अजमेर जिले के मार्बल व्यापारियों ने आज जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर GST की दर को वापस लेने की मांग की है।
Marble association के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि मार्बल एवं ग्रेनाइट पर अब तक 5% tax लगता आया है लेकिन GST में कर की दर बढ़ाते हुए 28 % की जा रही है जिससे मार्बल उद्योग बंद होने की स्थिति में आने वाला है। वही उन्होंने बताया कि बेतहाशा बढ़ाई गई दर पूरी तरह से गलत एवं अव्यवाहरिक है जो व्यवसाय की परिस्थितियों के प्रतिकूल है।
Association ने सरकार से GST टैक्स को 28 % से घटाकर 12 % करने की मांग की है। ज्ञापन में ये भी लिखा गया है कि इस देश से जुड़े सभी राज्यों के Marble businessman प्रधानमंत्री से मिल चुके है और उन्होंने इसे वापस करने का भी आश्वासन दिया था
तथा राज्य की मुख्यमंत्री को भी स्थिति से अवगत करा दिया गया हैे लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आया है। ऐसी स्थिति में यदि सरकार Marble business के हित में निर्णय नहीं लेती है तो 1 जुलाई से देश के मार्बल प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



