भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाडी के संयोजन वाली दीनदयाल वाहिनी अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतरने जा रही है।
घनश्याम तिवाडी ने कहा कि दीनदयाल वाहिनी के टिकट पर वह जयपुर के सांगानेर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश की मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव नहीं लडूंगा।
मुख्यमंत्री से कथित रूप से नाराज चल रहे राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक तिवाडी ने कहा कि आगामी 14 जनवरी को सीकर से राजस्थान में नयी राजनीतिक शक्ति का उदय होगा।


Download Android App
Download iOS App



