राजस्थान के अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि शहर से लेकर गांव-ढाणी तक पेयजल और विद्युत आपूर्ति निर्बाद्ध रूप से चलती रहे। बीकानेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद ने आज यहां अधिकारियों की बैठक में कहा कि अभाव ग्रस्त गांवों में मांग के अनुसार चारा डिपो खोला जाए तथा क्षेत्र की गौशालाओं को आर्थिक मदद प्रदान की जाए।
उन्होंने कहा कि जितना अंशदान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है उतना अंशदान उन्हें तत्काल मिल जाएं, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। अभावग्रस्त गांवों में अकाल राहत के तहत कार्य तथा पशुओं के लिए चारे एवं पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के विभिन्न कार्यों के लिए समय-समय पर जन प्रतिनिधियों द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्य करने की अनुशंसा की जाती है। उन्होंने कहा कि 15 सूत्री कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारी बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें।


Download Android App
Download iOS App



