ये मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है जहां बयाना थाना क्षेत्र में आज एक कार टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गये।
बयाना के क्षेत्राधिकारी (सीओ) हिमांशू शर्मा इस दुर्घटना के बारे में बताया कि बयाना कि भरतपुर राजमार्ग पर सालावात फाटक के पास एक कार टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार में सवार बबीता जाटव (28) , नर्गेश जाटव (25), जूली जाटव (25), मंजीत जाटव (30), रामफल जाटव (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि पांच घायलों में से दो की हालत नाजुक है जिन्हें भरतपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिये शवों को स्थानीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



