गुर्जरों का आंदोलन समाप्त : किरोड़ी सिंह बैंसला

Summary :

बैंसला ने राज्य सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की और आंदोलनकारियों से अवरुद्ध किए सभी सड़क व रेलमार्ग खोलने को कहा।

गुर्जरों ने आरक्षण को लेकर अपना नौ दिन पुराना आंदोलन शनिवार को समाप्त कर दिया। गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने राज्य सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की और आंदोलनकारियों से अवरुद्ध किए सभी सड़क व रेलमार्ग खोलने को कहा। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने एक लिखित आश्वासन गुर्जर नेताओं को सौंपा।

बैंसला के अनुसार, राज्य सरकार ने यह आश्वासन दिया है कि विधानसभा में पारित विधेयक को अगर कोई कानूनी चुनौती मिलती है तो सरकार उनका साथ देगी। उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा ने गुर्जर सहित पांच जातियों को आरक्षण संबंधी विधेयक बुधवार को पारित कर दिया था।

Gujjar Reservation protest

राजस्थान में गुर्जर समुदाय को नौकरियों 5 फीसदी आरक्षण को मंजूरी

इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गयी। लेकिन गुर्जर नेता सरकार से लिखित में आश्वासन चाहते थे कि अगर विधेयक को कहीं कानूनी चुनौती दी जाती है तो सरकार उनका साथ देगी। गुर्जर आंदोलन समाप्त होने से राज्य में रेल व सड़क यातायात सुचारू होने की उम्मीद है।

Desk Team