जयपुर : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने ‘स्मार्ट गांव’ योजना को लेकर वसुंधरा राजे सरकार पर वार करते हुए गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार का हर दावा झूठा निकला है। पायलट ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,’प्रदेश में 3000 से अधिक जनसंख्या वाले गांवों को ‘स्मार्ट विलेज’ बनाने की घोषणा हुई। अकेले कोटा में 44 गांव चुने गए लेकिन कोई गांव स्मार्ट नहीं हुआ।
उन्होंने लिखा है,’अब घटिया स्तर के स्मार्टफोन बांट वोट लेने के सपने देखने वाली सरकार के फोन ‘ब्लास्ट’ हो रहे हैं। सरकार का हर दावा झूठा साबित हो चुका है।’ पायलट ने राज्य में खेती को भी संकट में बताया है। उन्होंने दावा किया है,’ पांच साल में सरसों बुवाई का आंकड़ा छह लाख हेक्टेयर घट गया। गेहूं की स्थिति भी चिंताजनक है, बाजरे की खेती आधी रह गई। सोयाबीन की खेती में 30% कमी आई है।’ उन्होंने कहा है,’ यह प्रदेश में खेती के लिए खतरे की घंटी है। कांग्रेस, वैज्ञानिकों की मदद से खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकालेगी।’


Download Android App
Download iOS App



