जयपुर : राजस्थान के भरतपुर जिला कलेक्टर एन के गुप्ता ने शादी समारोह में हुये हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पचास पचास हजार रूपये की सहायता देने की घोषणा की है। श्री गुप्ता ने आज यह जानकारी देते हुये बताया कि मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास पचास हजार तथा घायलों को दस दस हजार रूपये की सहायता प्रदान की जायेगी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा अस्पताल में उपचाररत घायलों की चिकित्सा के लिये चिकित्सकों को निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि कल रात आये तेज अंधड़ और तूफान के कारण भरतपुर शहर के अघिकांश हिस्सें में बड़े बड़े पेड़ गिरने और लगभग तीन दर्जन बिजली के पोल गिरने से लाईट व्यवस्था बाधित हुयी है जिसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



