अलवर में जिला अस्पताल की नवजात केयर यूनिट में लगी आग, 1 मासूम झुलसा

Summary :

अलवर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा ओ पी मीणा ने बताया कि आग ऑक्सीजन से जुडे रेडियंट वार्मर में लगी थी।

राजस्थान के अलवर जिले के जिला अस्पताल की नवजात केयर यूनिट में मंगलवार को आग लग गई जिसमें एक मासूम झुलस गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मासूम को जयपुर के एक अस्पताल में रैफर किया गया है। अलवर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा ओ पी मीणा ने बताया कि आग ऑक्सीजन से जुडे रेडियंट वार्मर में लगी थी। 

आगामी कुछ हफ्तों में जारी होगा एयर इंडिया के लिए रुचि पत्र : हरदीप सिंह पुरी

आग की घटना के समय नवजात यूनिट में 15 शिशु मौजूद थे। उन्होंने बताया कि शिशुओं को अन्य यूनिट में स्थानांतरित किया गया। रेडियंट वार्मर शरीर को गर्म रखने के लिये उपयोग में लिया जाने वाला यंत्र है। इसका उपयोग बच्चों के शरीर का तापमान बनाये रखने के लिये किया जाता है। पुलिस ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था । 

Desk Team