राजस्थान के डूंगरपुर, उदयपुर और बाडमेर जिलों में तीन अलग अलग सडक हादसों में दो महिलाओं और एक बच्चा सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरूवार रात घायलों को लेकर जा रही एक एंबुलेंस की निजी बस से भिडंत हो गयी । हादसे में एंबुलेंस में सवार एक बच्चा और दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई । इस हादसे में दस अन्य लोग घायल हो गये। उत्तेजित लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया ।
जांच अधिकारी वदन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मरने वाले की पहचान ललिता (35), साहिल (10), थानसिंह (29) और कोकिला (40) के रूप में की गयी है । हादसे के बाद फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नहीं दिखा निर्देशों का असर, देर रात तक बजते रहे पटाखे
एक अन्य घटना में उदयपुर के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो कारों की आमने सामने की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गये। घायलो को उदयपुर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच अधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि मरने वाले की पहचान गुजरात निवासी हितेश जोशी (45) के रूप में की गयी है ।
दूसरी ओर प्रदेश के बाड़मेर के समधडी थाना क्षेत्र में एक तेजगति की अनियंत्रित निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार दस लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है ।


Download Android App
Download iOS App



