राजस्थान के जालोर जिले में शनिवार देर रात एक हादसे में बस में सवार कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बस अनियंत्रित होकर बिजली के तारों से जा टकराई।
पुलिस उपाधीक्षक हिम्मत सिंह के अनुसार यह हादसा महेशपुरा गांव के पास हुआ। एक बस चालक रास्ते से भटककर एक ग्रामीण इलाके में चला गया जहां बस बिजली के तारों से टकरा गयी और उसमें आग लग गयी।
यह निजी बस बाडमेर से ब्यावर जा रही थी।
अधिकारी ने कहा कि चार व्यक्तियों की मौत हो गयी कई अन्य घायल हैं , राहत व बचाव कार्य चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



