राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने पाली में हुए गैंगरेप की घटना को गहलोत सरकार की नाकामी बताया है।
उन्होंने कहा कि थानागाजी गैंगरेप का मामला अभी तक पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ कि एक और गैंगरेप का बड़ा मामला सामने आ गया है। राजस्थान में हर दिन करीब 12 घटनाएँ बलात्कार की हो रही है। हर रोज लूट और हत्यायें हो रही हैं। इस सरकार के पांच माह के कार्यकाल में अपराध 26 प्रतिशत बढ़ गये है। लोग ढूँढ रहे है, पर सरकार कहीं दिखाई नहीं दे रही।
राजे ने एक बयान में कहा कि सरकार के मंत्री इस्तीफा दे रहे है। कांग्रेस के विधायक अपनी सरकार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठ रहे हैं। गहलोत अपने मन्त्रियों और कांग्रेस विधायकों तक का विश्वास खो चुके हैं। ऐसे में उन्हें अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि जब से प्रदेश में गहलोत सरकार बनी है, सबसे ज्यादा जुल्म हमारी बेटियों के साथ हुआ है। अखबारों में हर दिन फ्रंट पेज पर दुष्कर्म की खबरें हर बेटी की माँ को बैचेन कर देती है। प्रदेश में जिधर देखो उधर अराजकता का माहौल बन गया है। सरकार के मंत्री कह रहे है कि अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



