गहलोत ने पिलाई बच्चों को पोलियो की दवा

Summary :

आयुक्त असलम मेहर, पुलिस महानिरीक्षक सचिन मित्तल, पुलिस अधीक्षक केशर सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जालोर सर्किट हाउस में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। श्री गहलोत ने पांच वर्ष की आयु तक के बच्चों गर्वित ओझा, शान सिलावट, दीक्षिका भारती, कनिष्का, भाविया, आदित्य, हिना, देवांश एवं भगवान को पोलियो की दवाई पिलाई। उन्होंने बच्चों को खिलौने एवं चॉकलेट भी दी।

मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में आमजन से भी मिले एवं उनकी परिवेदनाएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त असलम मेहर, पुलिस महानिरीक्षक सचिन मित्तल, पुलिस अधीक्षक केशर सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

Desk Team