पश्चिमी राजस्थान में टिड्डी हमले से हुए फसलों के नुकसान की गिरदावरी शुरू की जायेगी : अशोक गहलोत

Summary :

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के पश्चिमी हिस्से में टिड्डियों के हमले से हुए फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिये शीघ्र गिरदावरी (सर्वेक्षण) शुरू करने की सोमवार को घोषणा की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के पश्चिमी हिस्से में टिड्डियों के हमले से हुए फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिये शीघ्र गिरदावरी (सर्वेक्षण) शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। गहलोत ने सोमवार को धनौआ क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने ने किसानो के साथ मिलकर टिड्डियों के हमले से हुए फसलों के नुकसान की जानकारी ली। 
मुख्यमंत्री ने कहा, “फसलों को हुए नुकसान के आंकलन के लिये मैंने गिरदावरी शुरू करने के आज निर्देश दिये। यह आज से ही शुरू की जायेगी। गिरदावरी पूरा होने के बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया को आगे बढाया जायेगा।” उन्होंने कहा कि सरकार केन्द्र के दलों के साथ तालमेल करके टिड्डियों के हमलों पर नियंत्रण करने के लिये सभी प्रकार के प्रयास करेगी। 

Desk Team