ये मामला राजस्थान के टोंक जिले का है जहा में राजस्थान पुलिस ने खानाबदोश मोज्ञा जाति के लोगों द्वारा किये गये जघन्य हत्याकाण्ड, लूट, नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए कल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि टोंक जिले में पिछले दिनों हुई नकबजनी की वारदातों के खुलासे तथा गत वर्ष दूनी क्षेत्र में हुई हत्या सहित डकैती की वारदात में वांछित मुल्जिमों की गिरफ्तारी के लिये विशेष टीम का गठन किया।
उन्होंने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में रहने वाले चोरी, नकबजनी में चालानशुदा एवं संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों पर निगरानी के साथ-साथ तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर सघन प्रयास किये जाने पर 11 सितम्बर को चोरी एवं नकबजनी के अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त रामकिशन मोज्ञा एवं मोतीलाल मोज्ञा द्वारा जिला टोंक, जयपुर, बून्दी, भीलवाड़ा, अजमेर में लगभग 40 चोरी नकबजनी की वारदातें करना ज्ञात हुआ।
उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य वेश बदलकर गत कुछ दिनों से मालपुरा, घाटी टोरडी व आसपास के क्षेत्रो में संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनकी गतिविधियों पर निगरानी कर रहे थे और मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा टोरडी के पास जंगल से नाला मे छिपे रामस्वरूप मोज्ञा निवासी जरेली थाना मालपुरा जिला टोंक, मुकेश मोज्ञा निवासी जनकपुरा थाना मालपुरा जिला टोक एवं राधेश्याम मोज्ञा निवासी जरेली को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान जारी है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों से की गई गहन पूछताछ में हत्या सहित लूट, डकैती, चोरी एवं नकबजनी की वारदातें जिला टोंक, पाली, नागौर, अलवर, जयपुर, सीकर, अजमेर मे करना स्वीकार किया है। आरोपियों से पूछताछ में और वारदातें खुलने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



