केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचे,जहां सीमा सुरक्षा बल (BSF)के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज बल के ‘बड़े खाने’में शामिल होंगे। इसके बाद कल विजयादशमी पर BSF द्वारा आयोजित शस्त्र पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कल भारत पाक सीमा पर जाने का भी कार्यक्रम है।
बीएसएफ गृहमंत्री के दौरे को लेकर सतर्क
आपको बता दे कि इस बार दशहरा विधानसभा चुनाव से पहले है। ऐसे में बीएसएफ गृहमंत्री के दौरे को लेकर सतर्क है। बड़े खाने के आयोजन में इलाके के बड़े अधिकारी और गणमान्य लोगों को भी बुलाते हैं, लेकिन इस बार आयोजन में शामिल होने वाले की सूची के साथ पूरी डिटेल दिल्ली मुख्यालय भेजी गई है। वहां से जिसकी स्वीकृति मिलेगी, उसे ही बुलाया जाएगा।
राजनाथ सिंह भी बीएसएफ कैम्पस से बाहर नहीं जाएंगे। बॉर्डर की चौकी पर भी आसपास के गांव के लोगों को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



