राजस्थान में अलवर जिले में फिर से मानवता शर्मसार हो गई हैं। खबर के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक पांच साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार मासूम के गूंगे पड़सी युवक ने उसे खेत में ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपीको गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 26 जनवरी की है। मासूम ने घर आकर घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। तब पुलिस में रिपोर्ट दी गई और गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंची।बताया जा रहा है कि आरोपी बुधवार को दिन में बच्ची को बहला-फुसलाकर घर से ले गया था। घटने के बाद बच्ची घर पहुंची। वह थोड़-बहुत ही बोल पाती है। उसने परिवार को घटना के बारे में बताया।
पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम जांच में लगी है। डॉग स्क्वॉयड से भी जांच कराई जा रही है। आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही अलवर में एक ओर बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था। बल्कि पीडीत परिवार ने अपना प्रतिशोध करते हुए सीबीआई जांच की मांग कर दी थी।


Download Android App
Download iOS App



