आज हम आपको आपको बताने जा रहे है एक ऐसे आदमी के बारे में , जिसके मूंछें देख आप रह जाएंगे दंग , जी हाँ , वैसे तो अपने बहुत मूंछें देखी होगी और रखी भी होगी , आज के फैशन के दौर हर कोई नई नई स्टाइल की मूछें रखता है लेकिन मूंछें का साइज छोटा ही रहता है। पर हम जिस आदमी के बारे में बता रहे है वो सबसे अलग है। जिसकी मूछें देख हर कोई हैरान है। तो चलिए जानते है इस इनके बारे में…
आपको बता दे की राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आए लोक कलाकारों के नृत्य के बीच जब दुनिया में सबसे लम्बी मूंछों का खिताब प्राप्त कलाकार रामसिंह चाैहान ने जब अपनी लगभग 21 फीट लम्बी मूछें लहराईं तो यूआईटी आॅडिटोरियम दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। मौका था भरतपुर के 285वें स्थापना दिवस का। भरतपुर स्थापना दिवस पर पर्यटन विभाग की ओर से यूआईटी आॅडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयेाजन किया गया। इसमें राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आए लोक कलाकारों ने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
लोक कलाकारों के नृत्य गानों के बीच जब सबसे लम्बी मूंछों के धनी कलाकार रामसिंह चाैहान ने अपनी 19 फुट लंबी मूंछें खोली तो आॅडिटोरियम मौजूद हरेक व्यक्ति उनकी मूंछों का कायल हो गया।
स्वामी हरी चेतन्यपुरी के सानिध्य और जिला एवं नगर निगम के आयुक्त शिवचरण मीणा, कलेक्टर डाॅ. एन के गुप्ता के आतिथ्य में सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बृज लोक कला मण्डल डीग के कलाकारों की गणेश जी एवं बृज वंदना से हुई।
होली के रंग मूंछों के संग कार्यक्रम में मोरचंग पर रामसिंह चौहान की लोकधुनों तथा होलिया में उडे रे गुलाल से होली का रंग छा गया।
आपको बता दे कि अपनी लम्बी मूंछों के कारण मशहूर ठाकुर राम सिंह जहां खड़े हो जाते हैं लोगों की भीड़ लग जाती है | ठाकुर राम सिंह ने बताया कि वे राजपूत हैं और ये मूंछ उनकी आन-बान और शान का प्रतीक है। उनकी इच्छा अपना नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज कराने की है। वे इसके लिए प्रयास भी कर चुके हैं।
राम सिंह ने बताया कि उन्होंने लिम्का बुक आफ रिकार्ड के लिए दो बार अप्लाई किया लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं आया है। उन्होने पुनः तीसरी बार रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अप्लाई किया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App









