आयकर विभाग की टीमों ने आज जयपुर के एक ज्वैलर्स के तीन दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापे की कार्यवाही की है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार जयपुर के किरण फाईन ज्वैलर्स के जयपुर, दिल्ली और मुम्बई में लगभग 35 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापे की कार्यवाही की गयी है।
इसके तहत जयपुर के मालवीय नगर, वैशाली नगर, टोंक रोड़ और ज्वैलस के आवास पर भी छापा डाला गया है।
इस कार्यवाही में सवेरे 5 बजे से एक सौ से अधिक आयकर अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुये है। छापे की कार्यवाही के लिये जयपुर के बाहर से भी अधिकारियों को बुलाया गया है।
बताया जाता है कि किरण फाइन ज्वैलर के मालिकों द्वारा कोलकाता की फर्जी कंपनियों के नाम से बेनामी संपत्तियों का कारोबार किया जा रहा है। इसके अलावा विमुद्रीकरण के दौरान पुराने नोटों से स्वर्णाभूषणों की बिक्री की गयी और कालेधन को छिपाया गया है। कंपनी द्वारा रियल स्टेट में भी कालेधन का निवेश किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



