राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की विश्वनीयता बढ़ी है और सरकार ने लोगों के सपनों को पूरा किया है।
राजे ने मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा चुनावों में जीत हासिल करेगी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पिछले चार सालों में केन्द्र की मोदी सरकार ने लोगों के सपने पूरे किये है। मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की विश्वनीयता बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि देश में विदेशी निवेश बढ़ा है और वंचितों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया गया। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को मजबूत किया गया।
राजे ने प्रधानमंत्री मोदी को चार वर्ष पूरे करने पर बधाई देते हुए कहा कि मोदी सरकार से लोग खुश है और केन्द्र तथा प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनायेगी।
राजे ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री जन आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित अन्य योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। ईंधन की बढ़ती कीमतों पर राजे ने कहा कि केन्द्र सरकार इस मुद्दे का हल निकालने के लिये प्रयासरत है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



