बिहार में एक्यूट इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम (चमकी बुखार) से कई बच्चों की जान जाने की खबरों के बीच राजस्थान सरकार ने चिकित्सा विभाग को इस बारे में सतर्क रहने को कहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट रहने तथा पहले से ही व्यवस्था करने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि ‘चमकी बुखार’ में बच्चे को लगातार तेज बुखार और शरीर में ऐंठन होती है । कमजोरी की वजह से बेहोशी आती है और शरीर में कंपन के साथ झटके लगते रहते हैं। बिहार में इस रोग के कारण सौ से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है और इस मामले में हाल ही में उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



