राजस्थान के जयपुर में स्थित जेके लोन अस्पताल में शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना आज सुबह के वक्त हुई। शॉट सर्किट के कारण चारो तरफ धुआँ फेल गया। घटना के वक्त वॉर्ड में 25 बच्चे मौजूद थे। गनीमत रही की सभी बच्चों को समय रहते आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
लेकिन इस घटना में एक डेढ़ साल की बच्ची की भी मौत हो गई। तीसरे मंजिल स्थित आईसीयू में बच्चों को लाया जा रहा है। दम घुटने की वजह से एक हरियाणा की डेढ़ महीने की बच्ची की मौत हो गई है। हालांकि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। धुआ फैलने से अस्पताल में मौजूद लोगों का दम घुटने लगा।

बताया जा रहा है कि आग पूरे अस्पताल में नहीं फैली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और जल्द ही आग को बुझा लिया गया जिससे किसी भी बड़ी अनहोनी को टाल लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



