1 दिसम्बर से भारतीय फौज के साथ UK आर्मी के जवान करेंगे संयुक्त अभ्यास

Summary :

NULL

भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के बीच बीकानेर क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए ब्रिटिश सेना की प्रथम बटालियन रॉयल एंग्लिकन रेजिमेंट बीकानेर पहुंची ।

आपको बता दे की एक दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए पहुंची बटालियन में एक सौ से अधिक सैन्यकर्मी और अधिकारी थे।

उनका यहां भारतीय सैन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। यहां से वे सीधे बीकानेर जिले में स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के लिए रवाना हो गए। भारत और यूके की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वारियर 2017 शुरू होगा। ब्रिटिश सेना के साथ बीस राजपूताना राइफल्स सैन्य अभ्यास करेगी।

दोनों देशों के बीच यह तीसरा संयुक्त युद्ध अभ्यास है। इससे पहले वर्ष 2013 में बेलगाम में एवं वर्ष 2015 में ब्रिटेन में आयोजित किया गया था।

Desk Team