देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले है। सभी पार्टियों ने इसके लिए अपनी कमर कस ली है। इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि इंडिया ब्लॉक को हर जगह बहुमत मिलेगा और अगर बीजेपी को ‘400 सीटों’ का भरोसा होता, तो वे विपक्षी नेताओं की खरीद-फरोख्त नहीं करते।उन्होंने यह बात बुधवार को टोंक जिले की टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी हरीश चंद्र मीना के समर्थन में एक सार्वजनिक सभा में कही।
- जल्द होने वाले हैं लोकसभा चुनाव
- इंडिया ब्लॉक को हर जगह बहुमत मिलेगा- सचिन पायलट
- राजस्थान में दो चरणों में होगा मतदान
हरियाणा और राजस्थान में BJP सांसद कांग्रेस में शामिल- पायलट
सचिन पायलट ने कहा कि “जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को हर जगह बहुमत मिलेगा। यह चुनाव निर्णायक है. यह लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। कोई लहर नहीं है, बीजेपी चिंतित है.” अगर उन्हें ‘400 पार’ का भरोसा होता तो वे विपक्षी नेताओं को तोड़कर कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करते.”उन्होंने आगे दावा किया कि हरियाणा और राजस्थान में बीजेपी सांसद कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
दो चरणों में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को होगा मतदान
दरअसल, राजस्थान में दो चरणों में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होगा। 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा, जबकि शेष 13 सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा।2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 25 में से 24 सीटें जीतीं, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक सीट जीती। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 संसदीय क्षेत्रों में जीत हासिल की थी।


Download Android App
Download iOS App





