झुंझुनूं : राजस्थान में झुंझुनूं जिले के नाथासर गांव में एक नाबालिग लड़की ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। बिसाऊ थानाधिकारी धर्मेंद, मीणा के अनुसार नाथासर गांव के पास ढाणी बनाकर रह रहे ताराचंद जाट ने बताया कि उसकी पुत्री कमला (16) की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
वह 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार देर रात को वह घर से निकल गई। उसकी तलाश करने पर पड़ौस के खेत में स्थित कुएं में उसका शव मिला। पुलिस ने आज कमला का शव कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



