राजस्थान में जारी सियासी घमासान थमा नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई बार कांग्रेस विधायक दल की बैठक कर चुके है। राज्य सरकार द्वारा विधानसभा सत्र बुलाए जाने की मांग को राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार को स्वीकार कर लिया है। वहीं आज हुई बैठक में गहलोत सरकार का समर्थन करने वाले कांग्रेस और अन्य विधायकों ने एकजुटता दोहराई।
बैठक जयपुर के बाहर उस होटल में हुई जहां कांग्रेस और उसके समर्थक विधायक कई दिन से रुके हुए हैं। मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि विधायक अभी 14 अगस्त तक एक साथ रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कई दिन के गतिरोध के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से बुलाने को मंजूरी दे दी है।
राजस्थान HC ने कांग्रेस में विलय को लेकर BSP के छह विधायकों और विधानसभा अध्यक्ष को जारी किया नोटिस
बैठक को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने भी संबोधित किया। विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर गहलोत सरकार ने कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें 14 अगस्त से विधानसभा सत्र बुलाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। जिसे राज्यपाल ने आज मंजूरी दे दी है।