पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को यहां कहा कि ‘मोदी के काम की गिनती’ ने उन्हें ‘कोसने वालों का गणित’ बिगाड़ दिया है।
मोदी पर हमला करते-करते हताश
भरतपुर में आयोजित ‘इफ़्तार का दावत’ में नकवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे लोगों का बिना नाम लिए उन्हें आड़े हाथ लेते हुए तंज किया कि मोदी पर हमला करते-करते हताश हो चुके लोग किराए के हमलावरों के सहारे मैदान मारना चाहते हैं।
मोदी तपस्वी शख्सियत
प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए नकवी ने कहा कि मोदी ताकतवर शख्स ही नहीं बल्कि तपस्वी शख्सियत भी हैं , शख्स से शख्सियत बनने का सफ़र उनकी तपस्या की ताकत, परिश्रम का परिणाम है।उन्होंने कहा कि दुनिया को जीरो देने वाला भारत आज विश्व का हीरो है। उन्होंने कहा कि जीरो से हीरो बनना बाई डिफॉल्ट नहीं, बाई डिटरमिनेशन (यूंही नहीं हुआ है बल्कि दृढ संकल्प से) हुआ है, यह अचानक नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सफल सफर का नतीजा है।
भाजपा की नीतियों को नकारने की हठ विपक्ष की रट
भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा की नीतियों को नकारने की हठ, कांग्रेस और विपक्ष की नकारात्मक रट में बदल गई है। उन्होंने कहा कि जनता होशियार है और जानती है कि गुनहगारों का गैंग भारत की विकास यात्रा में स्पीड ब्रेकर्स बनाना चाहता है लेकिन मोदी भारत की समृद्धि के मार्ग में आने वाले हर स्पीड ब्रेकर को समावेशी सशक्तिकरण की ताकत से ध्वस्त कर रहे हैं। भरतपुर में ‘इफ्तार की दावत’ अजमेर दरगाह कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य अमिन पठान ने दी थी। इसमें विभिन्न धर्मों के धर्म गुरु, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के प्रमुख लोग शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



