मोदी, शाह और हेमा मालिनी हैं राजस्थान में भाजपा के स्टार प्रचारक

Summary :

राजस्थान लोकसभा चुनावों के लिए जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मोदी, शाह, हेमामालिनी सहित राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजस्थान लोकसभा चुनावों के लिए रविवार को जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, बालीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी सहित केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी शामिल हैं।

भाजपा प्रवक्ता के अनुसार स्टार प्रचारकों की सूची में सुषमा स्वराज, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रकाश जावडेकर, अर्जुनराम मेघवाल, सी.आर. चौधरी, पी.पी. चौधरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा सहित राज्य के कई पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण में 13 सीटों के लिए 29 अप्रैल को और दूसरे चरण के 12 सीटों के लिये 6 मई को मतदान होना है।

बीजेपी ने राजस्थान में हनुमान बेनीवाल से हाथ मिलाया, एक सीट देगी

Desk Team