जयपुर : राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि राज्य में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में अमृत योजना के तहत सीवरेज ड्रेनेज सहित विभिन्न बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी। श्री राठौड़ आज चूरू जिला मुख्यालय पर अमृत योजना की द्वितीय वर्ष गांठ पर 144.99 करोड़ की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत गाजसर गिनाणी का 6.33 करोड़ रुपये लागत से विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चूरू शहर में हरियाली एवं स्वच्छ वातावरण के लिए 248.54 लाख रुपये की लागत से अग्रसेन नगर, गांधी नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वन विहार कॉलोनी, इन्द्रमणी पार्क एवं सैनिक बस्ती में छह पार्कों का विकास किया जायेगा। इस अवसर पर श्री राठौड़ ने मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण अभियान के तहत बीस लोगों को पट्टे भी वितरित किए।


Download Android App
Download iOS App



