राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य को आगे बढ़ने के लिए किसानों को मजबूत करने की जरुरत बताते हुए कहा है कि इसके लिए सरकार ने काश्तकारों को पिछले साढ़ तीन वर्षो में पचपन हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त फसली ऋण दिया है।
श्रीमती राजे ने आज यहां ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) का उद्घाटन करने के बाद कहा कि अगले वर्ष तक दिया जाने वाला ब्याज मुक्त फसली ऋण 75 हजार करोड़ रुपए हो जायेगा जो एक रिकार्ड होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल में केवल 25 हजार करोड़ रुपये फसली ऋण ही दिया था।
उन्होंने कहा कि जब तक किसान को मजबूत नहीं किया जायेगा तब तक राजस्थान आगे नहीं बढ सकता हैं। इसी दिशा में सरकार ने हाल में मूंग, उडद, सोयाबीन एवं मूंगफल के लिए पहली बार 191 केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 139 केन्द्रों से अधिक केन्द्रों पर खरीद नहीं हुयी लेकिन इस बार सरकार ने 52 और केन्द, बढ़कर खरीद प्रारंभ की हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान बीमा योजना शुरू की है जिसके तहत मात्र 55 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर किसान का बीमा किया जाता है जिसमें 27 रुपये किसान से लिये जाते है और शेष राशि राज्य सरकार वहन करती हैं। इसके तहत किसी भी दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर छह लाख रुपये मिलते है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक यह राशि बढाकर दस लाख कर दी जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



