मिड डे मील को लेकर आए दिन लापरवाही का मामला सामने आता है। अब राजस्थान के अजमेर के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील से बच्चों के बीमार पड़ने की पुष्टि की गयी है।

जानकारी के मुताबिक अर्जनपुरा के एक स्कूल में 17 छात्र मिड डे मील खाने के बाद बीमार पड़ गए। इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) केके सेनी ने बताया, “बच्चों को अस्पताल ले जाया गया और अब उनकी स्थिर हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भोजन के नमूने लेने के लिए भेजा गया था। हम इसमें और आगे देख रहे हैं।”
सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों ने देश के कानूनी और संवैधानिक ढांचे को किया मजबूत : राष्ट्रपति कोविंद
सीएमएचओ से मिली जानकारी के अनुसार मिड डे मील से बीमार पड़े बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इलाज के दौरान बच्चों की हालत अभी स्थिर है।


Download Android App
Download iOS App



