नई दिल्ली : राजस्थान में बीकानेर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल मोबाइल में नेटवर्क नहीं मिला तो पेड़ के नीचे लगी सीढ़ी पर चढ़ गए। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, मेघवाल रविवार को बीकानेर के दौरे पर पहुंचे थे। वह बीकानेर के सांसद भी हैं। ढोलिया गांव में गांववालों ने अस्पताल में नर्स ना होने की शिकायत की। मंत्री जी चिकित्सा अधिकारी से इस बारे में बात करना चाहते थे लेकिन नेटवर्क नहीं मिला।



Download Android App
Download iOS App



