पायलट की बर्खास्ती के बाद NSUI के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यू पूनिया ने दिया इस्तीफा

Summary :

सचिन पायलट की बर्खास्ती के बाद नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यू पूनिया ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

राजस्थान की सरकार में बीते कई दिनों से जारी संकट के बीच सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया है। पायलट की बर्खास्ती के बाद नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यू पूनिया ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
अभिमन्यू ने कहा, ‘सचिन पायलट के समर्थन में मैंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्हें यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।’ उन्होंने ट्वीट में कहा कि ‘मैंने पिछले छह साल प्रदेश के युवाओं की आवाज़ सचिन पायलट के साथ काम किया है और मरते दम तक सचिन पायलट के साथ रहूंगा और उनके नेतृत्व में ही काम करूंगा अंतः मैं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देता हूं।’ 


उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान के जाट बिशनोई परिवार के मुखियाओं को जेल भेजने का काम किया हम उस मुंख्यमंत्री के साथ काम नहीं कर सकते, हमारा ईमान भी ज़िंदा है, जमीर भी ज़िंदा है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के करीब 400-500 पदाधिकारियों ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है।  

Desk Team