देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बरकार है। इस वायरस से अनेक राज्य बुरी तरह प्रभावित हैं। राजस्थान में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 52 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार सुबह तक बढ़कर 1628 हो गयी।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे तक 52 नये मामले सामने आए जिनमें जयपुर से 34, भीलवाड़ा से चार, जोधपुर से पांच, टोंक व जैसलमेर से दो दो मामले भी शामिल हैं। सिंह ने बताया कि सरकार ने 4000 नमूने दिल्ली की एक निजी लैब में भेजे थे जिनकी रिपोर्ट आनी शुरू हो गयी है इसलिए मंगलवार और बुधवार को नये संक्रमितों की संख्या काफी अधिक बढ़ सकती है।
इंदौर में कोरोना से एक और पुलिस अफसर की मौत, CM शिवराज ने जताया शोक
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



