राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम एक रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हादसे में तीन की मौत , 23 लोग घायल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि कुशालगढ़ गांव के पास हुए हादसे में 23 लोग घायल हुए थे जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
उन्होंने बताया कि तीन गंभीर घायलों में से दो को जयपुर के सवाईमान सिंह चिकित्सालय भेजा गया है जबकि एक गंभीर घायल को उसके परिजन निजी चिकित्सालय में ले गये।
रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत
सिंह ने बताया कि रोडवेज बस अलवर से जयपुर की तरफ जा रही थी जबकि ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अलवर की तरफ जा रही थी। उन्होंने कहा कि दोनों वाहन तेज गति में थे।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में रोडवेज बस चालक मोहन कुमार वर्मा और एक साधु शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



