राजस्थान : जासूसी के संदेह में व्यक्ति गिरफ्तार, मोबाइल फोन से मिले Pak समेत कई देशों के नंबर

Summary :

भारतीय सेना की खुफिया एजेंसी द्वारा सैन्य स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार बाय खान पिछले कई दिनों से एजेंसी की निगरानी में था।

राजस्थान के सीमांत जैसलमेर से पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी आईएसआई के लिए जासूसी करने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध की पहचान जैसलमेर जिले के बासनपीर निवासी भाय खान (22) के रूप में हुई है।
भारतीय सेना की खुफिया एजेंसी द्वारा सैन्य स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार बाय खान पिछले कई दिनों से एजेंसी की निगरानी में था। शनिवार देर रात को उसे सेना क्षेत्र के टीएसपी गेट के पास हिरासत में लिया गया। व्यक्ति इलाके में एक कैंटीन चलाता था, इसलिए वह सेना क्षेत्र में आसानी से आता-जाता रहता था। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके पास से मिले मोबाईल फोन में श्रीलंका, पाकिस्तान, लंदन और ऑस्ट्रेलिया के कई फोन नम्बर मिले हैं। तथा यह खुफिया एजेंसी द्वारा यह संभावना व्यक्त की जा रही हैं कि उसे आईएसआई द्वारा अपने हनी ट्रेप के जाल में फंसा कर रखा हुआ होगा।

Desk Team