Padma Awards 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साल 2024 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की। इनमें 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण के साथ 110 को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों में से 30 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, 8 विदेशियों का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही इस लिस्ट में 9 मरणोपरांत पुरस्कार का ऐलान किया गया है। दरअसल, राजस्थान से 4 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।
राजस्थान के 4 लोगों को दिया जाएगा पद्म पुरस्कार
राजस्थान से 4 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। जिनमें जानकीलाल, अली-गनी मोहम्मद, लक्ष्मण भट्ट तैलंग के साथ ही माया टंडन का नाम शामिल है।
जानकीलाल बहरूपिया
बता दें कि 2024 में राजस्थान से पद्म पुरस्कार पाने वाले जानकीलाल भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। दरअसल, उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, जानकीलाल एक बहरूपिया कलाकार हैं, जो एक विलुप्त होती कला शैली है, वह इस कला शैली को लगभग 6 दशक से भी अधिक समय से निभा रहे हैं।
मांड कलाकार अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद
दरअसल, राजस्थान के प्रसिद्ध मांड कलाकार अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। बता दें कि ये दोनों भाई बीकानेर के तेजरासर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने मांड गायकी को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक स्थान दिलाया है।
Padma Awards 2024: लक्ष्मण भट्ट तैलंग
93 साल के सुविख्यात ध्रुवपदाचार्य पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। जिनका पूरा जीवन गायन के राग में निकल गया। आज वह बच्चों को ध्रुवपद संगीत की शिक्षा देते हैं।
डॉ माया टंडन
वहीं, डॉ माया टंडन को पद्म श्री से सम्मानित किया। 85 साल की डॉ माया टंडन जेके लोन अस्पताल की पूर्व अधीक्षक रही हैं। वह सड़क सुरक्षा के लिए काम करती हैं। वह फिलहाल सहायता संस्था की अध्यक्ष हैं। डॉ माया टंडन सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को जान बचाने की काम कर रही है।


Download Android App
Download iOS App







