PM Modi Rajasthan Visit Highlights: “40 देशों से मंगाया तेल, जंग में भारत की डिप्लोमेसी”, PM मोदी ने राजस्थान में पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन में कही बड़ी बातें

Summary :

PM मोदी ने आज राजस्थान के पचपदरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन किया और जनता को संबोधित करते हुए जंग के दौरान भारत की डिप्लोमेसी की भी कई बड़ी बातें कही है और बताया कि जंग के समय भारत की दूसरे देशों के साथ रिश्ते बहुत काम आए है। दुनिया भर में हाहाकार मचा है और 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट सामने आया है लेकिन भारत के फैसले, सटीक आकलन, रणनीति और कूटनीतिक शक्ति के तहत भारत संकट से उबर पाया है। जंग के दौरान भारत की डिप्लोमेसी राजस्थान में पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के…

PM मोदी ने आज राजस्थान के पचपदरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन किया और जनता को संबोधित करते हुए जंग के दौरान भारत की डिप्लोमेसी की भी कई बड़ी बातें कही है और बताया कि जंग के समय भारत की दूसरे देशों के साथ रिश्ते बहुत काम आए है। दुनिया भर में हाहाकार मचा है और 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट सामने आया है लेकिन भारत के फैसले, सटीक आकलन, रणनीति और कूटनीतिक शक्ति के तहत भारत संकट से उबर पाया है।

जंग के दौरान भारत की डिप्लोमेसी

PM Modi Rajasthan Visit Highlights
PM Modi Rajasthan Visit Highlights

राजस्थान में पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और जंग के दौरान भारत के डिप्लोमेसी की बात कही है.

  1. मिडिल इस्ट जंग ने 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट को पैदा किया है लेकिन भारत की प्रभावी रणनीति और कूटनीतिक के चलते भारत संकट से उबर पाया है।
  2. जंग से पहले भारत 25-26 देशों से तेल का आयात करता था, लेकिन जंग के समय भारत की डिप्लोमेसी का जलवा पूरी दुनिया ने देखा और दूसरे देशों के साथ हमारे अच्छे रिश्ते इस संकट की घड़ी में बहुत काम आए।
  3. जंग के दौरान ही भारत 40 से ज्यादा देशों से कच्चा तेल मंगाने लगा। साथ ही भारत ने दुनिया को संदेश दिया कि हमारे लिए राष्ट्रहित और देश के नागरिकों का हित सबसे पहले है।
  4. विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जंग के समय बहुत अफवाएं फैलाई गई, लोगों को डराया गया, राजनीति के खेल खेले गए। लेकिन जिनके विपक्ष के इरादे गलत थे और वह सफल नहीं हो पाए।
  5. PM मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद कहा साथ ही इस मुश्किल समय में देश के साथ मजबूती से खड़े रहने, भ्रम फैलाने वालों का सामना किया और देश में अस्थिरता फैलाने की साजिशों को नाकाम किया।

राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

 pm modi rajasthan visit
pm modi rajasthan visit

राजस्थान में आज  ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया है। बता दें कि यह 79,450 करोड़ से अधिक के भारी निवेश से तैयार किया प्रोजेक्ट है और यह राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे और ऊर्जा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।