बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर की फायरिंग

Summary :

NULL

अलवर :  आज राजस्थान में अलवर जिले की बहरोड और नीमराणा पुलिस हरियाणा के नांगल चौधरी में लूटपाट एवं मारपीट के मामले में आरोपी को पकड़ने गई तो बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी बताया जा रहा है इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।

नीमराणा थाना प्रभारी हितेश शर्मा ने कहना है कि शराब ठेकेदार के साथ लूटपाट के मामले में हरियाणा के नांगल चौधरी गांव थाना इलाके का कृष्ण कुमार वांछित चल रहा था और बीती रात नीमराना और बहरोड़ पुलिस जब आरोपी को पकडऩे गई तो पुलिस की सूचना से पहले ही वह भाग गया और उसके साथियों ने पुलिस की गाड़ी वापस आ रही थी तो गांव से बाहर निकलते ही घेर लिया और पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

Source

उन्होंने कहा कि अंधेरा होने के कारण पुलिस पर गोली नहीं लगी और पुलिस की इस गाड़ी में 4 सिपाही थे जो अंधेरे का लाभ उठाकर अपनी जान भागकर बचाई।

Source

इस मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस की कई टीमें गठित की गई है जो फायरिंग करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ-साथ वांटेड आरोपी कृष्ण कुमार को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने ये भी कहना है कि हरियाणा में भी इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले को अलवर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने गंभीरता से लिया है और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Desk Team