ये मामला राजस्थान में उदयपुर जिले का है जहां आज गोगुन्दा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक बोलेरो जीप से 60 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार एक सूचना पर उदयपुर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाखडी चौराहे पर नाकेबंदी के दौरान उदयपुर की तरफ से आई बोलेरो जीप को रुकवाकर उसकी तलाशी लेने पर 60 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। इसकी बाजार कीमत करीब ढाई लाख रुपये बतायी गयी हैं।
पुलिस ने इस मामले में बाड़मेर के सनवडा निवासी लोकेश जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक एक्ट (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की हैं।


Download Android App
Download iOS App



