ये मामला जम्मू & कश्मीर के रामबन जिले का है जहां आज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये जा रहा एक श्रद्धालु भूस्खलन के दौरान पत्थर गिरने से आज घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि रामबन में बैटरी चश्मा के निकट मध्यप्रदेश के बेगमगंज निवासी तीर्थयात्री शरत तमरकर (32) पर पहाड़ी से टूटकर एक पत्थर गिर गया जिससे उन्हें गम्भीर चोट आयीं।
उन्होंने बताया कि बारिश के बाद शुरू हुए भूस्खलन की वजह से पन्थियाल में ही यात्रा रोक दी गयी थी। अमरनाथ जा रही श्रीनगर परिवहन की बस से सभी श्रद्धालु उतर गये हैं।
पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के बाद सड़क साफ होने केे बाद यात्रा आगे बढ़ गयी लेकिन घायल यात्री को रामबन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



