राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज कहा कि गौ रक्षा एवं गौ वध के नाम पर राजनीति करने वाली बीजेपी सरकार का दोहरा चरित्र गायों की मौत के बाद सामने आया हैं।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने आज उदयपुर के तितरडी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा संचालित गौ शाला का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस गौशाला में पिछले 6 माह में 150 से अधिक गायों की मौत हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर की हिंगोनिया गौशाला में हजारों गायों के दम तोडऩे के बाद यहां भी यही हालात हैं, इससे साफ जाहिर है कि यह सरकार सिर्फ गायों पर राजनीति करती हैं इनकी परवाह नहीं करती।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में गायों की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है सरकार यह बताने में विफल रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बनाये गये गौपालन विभाग पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह सिर्फ नाम का विभाग हैं और गायों के नाम से राजनीति करने के लिए इसे बनाया गया हैं।
इस विभाग के पास ना तो बजट हैं और ना ही कोई जिम्मेदारी हैं ऐसे में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को इस मामले पर जवाब देना चाहिये।


Download Android App
Download iOS App



