राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से आज अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 807वें सालाना उर्स के मौके पर अलग अलग चादर पेश की गई। श्रीमती राजे की तरफ से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ। मजीद मलिक कमांडो, राजस्थान हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान, पूर्व मंत्री यूनुस खान तथा अन्य भाजपा नेताओं ने दरगाह शरीफ पहुंचकर मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर देश प्रदेश में अमन चैन, खुशहाली की दुआ मांगी।
खादिम अफशान चिश्ती ने श्रीमती राजे की चादर पेश कराई और सभी की दस्तारबंदी कर तवर्रूक भेंट किया। इस मौके पर पूर्व मदरसा बोर्ड चेयरमैन हिदायत खान दोहलिया, महरुनिसा टांक, पूर्व हज कमेटी चेयरमैन फिरोज खान, रेलवे बोर्ड सदस्या रेशमा हुसैन सहित स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद थे।
इस मौके श्री खान ने कहा कि गरीब नवाज की बारगाह में उर्स के मौके पर श्रीमती राजे की ओर से हर साल चादर पेश होती रही है और हमें खुशी है कि हमें एकबार फिर उनकी ओर से चादर पेश करने का मौका मिला है। हमने प्रदेश में खुशहाली, सुख शांति एवं भाईचारे की दुआ करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा की सफलता की भी कामना की है। इसी तरह श्री चौहान की ओर से एम के मुद्दीन ने ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर अमन चैन, खुशहाली की दुआ मांगी।


Download Android App
Download iOS App



