कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां गहलोत सरकार के मंत्रियों से अनौपचारिक संवाद किया। ‘युवा आक्रोश रैली’ को संबोधित करने जयपुर पहुंचे राहुल गांधी हवाई अड्डे से सीधे अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान (ओटीएस) पहुंचे। वहां उन्होंने राज्य सरकार के मंत्रियों से अनौपचारिक संवाद किया।

उल्लेखनीय है कि पार्टी आलाकमान ने कांग्रेस शासित राज्यों में संगठन तथा सरकार के बीच बेहतर तालमेल के लिए हाल ही में समन्वय समितियां गठित की थीं। इस पहल के बाद राहुल गांधी ने पहली बार राज्य सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की है। इससे पहले राहुल गांधी विशेष विमान से जयपुर पहुंचे।
हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



