राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बस और एसयूवी की टक्कर में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये। थानाधिकारी देवी सिंह ने बताया कि रामदेवरा और खारा गांव के बीच लोक परिवहन की एक बस और एसयूवी कार के बीच आमने सामने की भिड़ंत में कार में सवार तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि बस में सवार तीन लोग घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि एसयूवी में सवार सभी लोग रामदेवरा की तरफ जा रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



