राजस्थान के भरतपुर बाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक दुकान के निर्माण कार्य के दौरान ईंटों का खंबा तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। निर्माणाधीन खंभा नीचे से गुजर रहे दो पैदल व्यक्तियों पर गिर गया। हादसे में एक युवक बुरी तरह से घायल हुआ है। वहीं घटनास्थल से कुछ दुरी पर मौजूद बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
पुलिस का कहना है, कॉलम तीसरी मंजिल गिरने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हम दुकान के मालिक के साथ बात करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना बड़ी ही भयानक है। मिली जानकारी के अनुसार अचनाक दोनों व्यक्तियों के बीच खंभा गिर गया। एक युवक हड़बड़ाहट में आगे बढ गया जबकि दूसरी वहीं बेहोश होकर गिर गया। दुर्घटना में पीछे आ रहे बाइक सवार महज एक फुट की दूरी से बाल-बाल बच गया।
#WATCH | An under-construction pillar in a market in Rajasthan’s Bharatpur, collapses on a pedestrian passing by from below (16.12.2020) pic.twitter.com/N4knEBRU65
— ANI (@ANI) December 17, 2020
ऐसी एक घटना कुछ माह पहले गुरुग्राम में हुई थी जहां सोहना रोड पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का एक हिस्सा गिर गया। देर रात हुई इस घटना में दो मजदूर बुरी तरह घायल हुए। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर ऊपर में काम कर रहे थे, तभी अचानक फ्लाईओवर गिर गया। दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Download Android App
Download iOS App



