कोरोना वायरस ने फिर एक बार दस्तक दे दी हैं। जिसके चलते कई दिनों से कोविड-19 में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई हैं। विश्व में तो कोरोना की चौथी लहर पीक पर चल रही हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जिसमें मोदी ने कहा कि अभी महामारी खत्म नहीं हुई और हम सबकों अलर्ट पर रहना चाहिए ।हालांकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने औपचारिक तौर से कहा है कि कोविड महामारी के दोबारा बढ़ने लगे है आकड़े जिसके चलते दोबारा कोरोना नियमों को सख्ती से पालन करना चाहिए।
अशोक गहलोत वीडियों कांफ्रेंस के जरिए जुडे़
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुधवार को मुख्यमंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक की। इसमें गहलोत भी मुंबई से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जुड़े।
गहलोत ने किया ट्वीट

दरअसल, बैठक के बाद गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रिटेन, जर्मनी व चीन समेत तमाम देशों में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश के कुछ हिस्सों में भी संक्रमण में बढ़ोत्तरी हुई है। इसकी गंभीरता को देखते हुए कोरोना की परिस्थितियों पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में की जा रही सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लिया।’’ गहलोत के कहा, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण में बढ़ोत्तरी को एक चेतावनी के तौर पर लेकर हम सब को पुनः कोविड प्रोटोकॉल का पालन शुरू कर देना चाहिए।’’उल्लेखनीय है कि गहलोत पिछले कई दिन से मुंबई में हैं।


Download Android App
Download iOS App



